क्षेत्रीय
भिंड (ईएमएस)| मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड वीर सिंह चौहान ने आज ग्राम ककाहरा स्थित गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गौशाला में भूसे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने, पानी की टंकी की सफाई कराने तथा गौशाला के आसपास छायादार और फलदार पौधे लगाने हेतु गड्ढे खोदने के स्पष्ट निर्देश दिए। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गौशाला के निकट बने पुराने तालाब का गहरीकरण कराने के निर्देश दिए। सीईओ ने गौशाला तक पहुंचने वाले सीसी रोड को गुणवत्तापूर्ण बनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने निर्देश दिए।