मुंबई, (ईएमएस)। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए, मध्य रेल मुंबई/पुणे से गोरखपुर के लिए विशेष शुल्क पर 248 अतिरिक्त ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें चलाएगा। विवरण इस प्रकार है: (1) सीएसएमटी मुंबई-गोरखपुर-सीएसएमटी दैनिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें (124 सेवाएं) ट्रेन संख्या 01079 विशेष ट्रेन दिनांक 15.05.2026 से 15.07.2026 तक प्रतिदिन सीएसएमटी से 22:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन गोरखपुर 10:00 बजे पहुंचेगी। (62 सेवाएं) ट्रेन संख्या 01080 विशेष ट्रेन दिनांक 17.05.2026 से 17.07.2026 तक प्रतिदिन गोरखपुर से 14:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सीएसएमटी 00:40 बजे पहुंचेगी। (62 सेवाएं) ठहराव : दादर, ठाणे, कल्याण, नाशिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरंगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद। संरचना: 1 एसी-2 टियर, 6 एसी-3 टियर, 9 शयनयान श्रेणी , 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन। (2) पुणे-गोरखपुर-हडपसर दैनिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें (124 सेवाएं) ट्रेन संख्या 01415 विशेष ट्रेन दिनांक 15.05.2026 से 15.07.2026 तक प्रतिदिन सुबह 06.50 बजे पुणे से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 16.00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। (62 सेवाएँ) ट्रेन संख्या 01416 बिशेष दिनांक 16.05.2026 से 16.07.2026 तक प्रतिदिन 17.30 बजे गोरखपुर से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 03.15 बजे हडपसर पहुंचेगी। (62 सेवाएँ) ठहराव : दौंड कॉर्ड केबिन, अहिल्यानगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा और बस्ती। संरचना: 1 एसी-2 टियर, 5 एसी-3 टियर, 6 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड का ब्रेक वैन। आरक्षण: विशेष ट्रेन संख्या 01079 और 01415 के लिए विशेष शुल्क पर बुकिंग दिनांक 26.04.2026 से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर शुरू होगी। अनारक्षित कोचों के लिए सामान्य शुल्क पर बुकिंग यूटीएस सिस्टम के माध्यम से की जा सकती है। यात्री टिकट बुकिंग के लिए रेलवन ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं। इन विशेष ट्रेनों के ठहराव एवं समय की विस्तृत जानकारी के लिए, कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें। संतोष झा-२४ अप्रैल/२०२६/ईएमएस