क्षेत्रीय
इन्दौर (ईएमएस) वरिष्ठ नागरिक पेंशनर एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार दुबे की सहमति से दिनेश तिवारी उपवन को इंदौर संभाग के साहित्य प्रकोष्ठ का सर्वानुमति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। दिनेश तिवारी पत्र लेखक मंच के प्रांतीय अध्यक्ष भी हैं। उनके इस मनोनयन पर उन्हें देवी सिंह बारूपाल, भगवती प्रसाद पंडित, नरेंद्र सिंह ठाकुर, राजेश जोशी और उमा हार्डिया ने बधाई शुभकामनाएं दी है। आनंद पुरोहित/ 25 अप्रैल 2026