क्षेत्रीय
25-Apr-2026
...


फिरोजाबाद(ईएमएस) जिलाधिकारी रमेश रंजन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के साथ जनपद में आयोजित हो रही होमगार्ड पुलिस की लिखित परीक्षा का स्थलीय निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने दाऊ दयाल महिला डिग्री कॉलेज और एम0जी0 महिला पी0जी0 कॉलेज का निरीक्षण किया, जिलाधिकारी ने यहां पर स्थापित कंट्रोल रूम को बारीकी से देखा, सी0सी0टी0वी0 कैमरों की सक्रियता और निगरानी व्यवस्था को परखते हुए निर्देश दिए की यहां की हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए, परीक्षा केन्द्रों के मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों की तलाशी और पहचान पत्र सत्यापन की व्यवस्था को देखा, जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गेट पर चेकिंग के दौरान किसी भी प्रकार की शीथिलता न बरती जाए और वर्जित सामग्री को पूरी तरह से रोका जाए। जिलाधिकारी के द्वारा अभ्यर्थियों के लिए बैठने की व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया, जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा की सुचिता बनाए रखना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को मुस्तैद और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। ईएमएस