क्षेत्रीय
इन्दौर (ईएमएस) 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में असफल रहे विद्यार्थियों के लिए द्वितीय परीक्षा आवेदन की आज अंतिम तिथि है। इस परीक्षा में वे विद्यार्थी सम्मिलित हो सकते हैं, जो हाल ही में घोषित मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण (असफल) रहे हैं। इसके साथ ही जो विद्यार्थी अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं और सुधार चाहते हैं, उन्हें भी इस परीक्षा में बैठने का अवसर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की द्वितीय परीक्षा का यह आयोजन 7 मई से प्रदेशभर के निर्धारित केंद्रों पर शुरू किया जाएगा। आनंद पुरोहित/ 25 अप्रैल 2026