क्षेत्रीय
नई दिल्ली (ईएमएस)। पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके के पास स्थित एक झुग्गी बस्ती में शनिवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कई झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/25/ अप्रैल /2026