रायपुर (ईएमएस)। राजधानी में टूर एंड ट्रेवल्स के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है, जहां एक ट्रैवल एजेंसी संचालक ने आकर्षक हॉलीडे पैकेज का झांसा देकर करीब 2.94 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। मामले में तेलीबांधा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है पुलिस के अनुसार, सरस्वती नगर निवासी महेश सिंह राजपूत ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि आरोपी नागेश कुमार मैग्नेटो मॉल स्थित ‘प्लू वेरियंट’ नाम की ट्रैवल एजेंसी चलाता था और देश-विदेश घूमाने के नाम पर आकर्षक पैकेज ऑफर करता था पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने एडवांस राशि लेने के बाद न तो कोई ट्रिप बुक की और न ही कोई सेवा प्रदान की। कुछ दिनों बाद उसने अपना ऑफिस बंद कर दिया और संपर्क से बाहर हो गया। शिकायत में यह भी बताया गया है कि आरोपी ने अन्य लोगों से भी इसी तरह रकम लेकर ठगी की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - (ईएमएस) 25 अप्रैल 2026