नई दिल्ली (ईएमएस)। लुटियंस दिल्ली क्षेत्र में बढ़ते यातायात जाम को कम करने के लिए दिल्ली यातायात पुलिस और नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) ने संयुक्त पहल शुरू की है। हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद दोनों एजेंसियों ने ऐसे प्रमुख स्थान की पहचान की है, जहां अक्सर जाम की स्थिति बनती है। अब इन जगहों पर इंजीनियरों की मदद से समाधान व्यवस्था लागू की जाएगी, जिससे यातायात संचालन को सुचारू बनाया जा सके। यातायात पुलिस की अतिरिक्त पुलिस आयुक्त वैजयंता गोयल आर्य के मुताबिक, इन उपायों के लागू होने से रोजाना आने-जाने वाले लोगों, स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को काफी राहत मिलेगी। ये सभी उपाय तत्काल शुरू किए जाएंगे और प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरे किए जाएंगे। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/25/ अप्रैल /2026