25-Apr-2026
...


कांकेर (ईएमएस)। जिले में महतारी वंदन योजना के तहत लाभान्वित महिलाओं से समय सीमा के भीतर केवाईसी (KYC) पूरा करने की अपील की गई है। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य राजू नायक ने कहा कि यह योजना मातृ शक्ति के सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और आत्मनिर्भरता में सुधार हो रहा है। राजू नायक ने स्पष्ट किया कि लाभ निरंतर जारी रखने के लिए केवाईसी कराना अनिवार्य है। यदि समय पर केवाईसी पूरा नहीं किया गया तो मासिक सहायता राशि मिलने में बाधा आ सकती है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों और विभागीय अधिकारियों से अपील की कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाएं, ताकि कोई भी पात्र महिला इस योजना के लाभ से वंचित न रहे। - ईएमएस / 25 अप्रैल 2026