राज्य
इन्दौर (ईएमएस) अपनी स्थापना के 13 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आनंदम सीनियर सिटीजन क्लब विजयनगर ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए सेंटर सभागार में कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में सेंटर के 30 पुरुष और 14 महिला सदस्यों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पुरुष एकल वर्ग में दीपक मोहिते ने राकेश वैद्य को हराकर खिताब जीता वही पुरुष युगल वर्ग में अनिल वर्मा और आरके पाठक की जोड़ी विजेता बनी। राकेश मलिक और हेमंत आठवले उपविजेता रहे। महिला एकल में ऊषा फर्नाडिस ने लता चोपड़ा को मात दी। महिला युगल में लता चोपड़ा और नीलिमा भट्ट की जोड़ी ने ऊषा फर्नाडिस और मीनू चौरसिया की जोड़ी को हराकर जीत हासिल की।