व्यापार
26-Apr-2026


- हॉरमुज स्ट्रेट तनाव के बीच देश की तेल कंपनियां एलपीजी उपलब्धता को लेकर अलर्ट नई ‎दिल्ली (ईएमएस)। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और हॉरमुज स्ट्रेट में एलपीजी सप्लाई बाधित होने की आशंका के मद्देनजर भारत रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कमर कस रहा है। इसी तैयारी के तहत इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस जैसी प्रमुख तेल कंपनियां 1 मई 2026 से सिलेंडर बुकिंग नियमों में अहम बदलाव करने जा रही हैं। नए नियमों के तहत उपभोक्ता एक सिलेंडर बुक करने के बाद दूसरे की बुकिंग के लिए कम से कम 25 दिनों का इंतजार करेंगे। यह उन परिवारों को प्रभावित करेगा जो महीने में एक से अधिक सिलेंडर लेते हैं। साथ ही अब ओटीपी आधारित डिलीवरी सिस्टम भी लागू होगा। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा गया ओटीपी बताए बिना सिलेंडर नहीं मिलेगा, जिससे फर्जी डिलीवरी रुकेगी। भारत को प्रतिदिन 80,000 टन एलपीजी की जरूरत होती है, जबकि घरेलू उत्पादन 46,000 टन है। शेष आवश्यकता आयात से पूरी होती है। पहले 90 फीसदी एलपीजी खाड़ी देशों से आती थी, लेकिन अब सरकार ने अमेरिका, नॉर्वे, कनाडा, अल्जीरिया और रूस जैसे देशों से भी खरीद शुरू कर आपूर्ति स्रोतों में विविधता लाई है। युद्ध संकट को देखते हुए भारत ने स्पॉट मार्केट से लाखों टन एलपीजी खरीदी है, ताकि आपूर्ति में कमी न हो। सतीश मोरे/26अप्रैल ---