जयपुर(ईएमएस)। सनराइजर्स हैदराबाद के आक्रामक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। राजस्थान रॉयलस के खिलाफ भी उन्होंने शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। अपनी तूफानी बल्लेबाजी के कारण वह प्रशंसकों में भी खासे लोकप्रिय हैं। यही लोकप्रियता अब उनकी मुश्किलें बढ़ा रही हैं। यहां एक महिला प्रशंसक ने अचानक ही उनका हाथ पकड़ लिया और अपनी ओर खींचने का प्रयास किया। इससे अभिषेक हैरान हो गये। इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों ने हस्तक्षेप कर उन्हें छुड़ाया। इससे वह असहज और नाराज दिखे। यह घटना तब हुई जब अभिषेक अपनी टीम के होटल से स्टेडियम की ओर जा रहे थे। भारत में जिस प्रकार से क्रिकेट का जुनून है उसमें प्रशंसक कभी-कभी अपने स्टार खिलाड़ियों केा देखकर बेकाबू हो जाते हैं। वहीं कहा जा रहा है कि प्रशंसकों को भी खिलाड़ियों की निजी सुरक्षा और उनके स्पेस का सम्मान करना चाहिये। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिषेक परेशान दिख रहे हैं। वहीं सुरक्षाकर्मी उन्हें भीड़ से बचाने का प्रयास करते दिखे। हालांकि इस घटना के बाद भी अभिषेक की बल्लेबाजी पर कोई असर नहीं पड़ा से यादगार रही। उन्होंने महज 29 गेंदों में शानदार 57 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी इस विस्फोटक पारी में एक छक्का और 11 चौके शामिल थे, जिसने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस सत्र में ऑरेंज कैप की दौड़ में अभिषेक सबसे आगे हैं, जो उनकी शानदार निरंतरता को दर्शाता है ईएमएस 26अप्रैल 2026