वाराणसी (ईएमएस)। पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के कुशल नेतृत्व में एसटीएफ व थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान थाना कैण्ट कमि0 वाराणसी क्षेत्र से 01 नफ़र अभियुक्त अजय गिरि पुत्र मंगला गिरि निवासी-मुस्तफाबाद थाना हलधरपुर जनपद- मऊ को 26अप्रैल,2026 समय 01.58 बजे इमलिया घाट फुलवरिया से कुल 107.140 कि0ग्रा0 नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कैण्ट द्वारा एन0डी0पी0एस0 एक्ट मे पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।बरामद 107.140 किलो ग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत 25 लाख)बताया जा रहा है। घटना मे परिवहन किया जा रहा 01 अदद चारपहिया वाहन और 02 अदद मोबाईल बरामद हुआ है। डॉ नरसिंह राम / 26 अप्रैल 26