क्षेत्रीय
26-Apr-2026
...


भोपाल(ईएमएस)। शहर के ऐशबाग थाना इलाके में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। फिलहाल आत्महत्या के सही कारणो का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन शुरुआती जॉच में पिता की मौत के बाद उसके तनाव में रहने की बात सामने आई है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिजनो को सौपतें हुए आगे की जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस के अनुसार अमन कॉलोनी में रहता विपुल पांडे (20) ने 12वीं तक पढ़ाई की थी। फिलहाल वह प्राइवेट नौकरी कर रहा था। विपुल के पिता का दो साल पहले देहांत हो चुका था। वह अपनी मां और बहन के साथ रहता था। उसकी मां मैदामील स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करती हैं। विपुल भी घर के खर्च में मॉ की मदद करता था। शनिवार रात विपुल खाना खाकर सोने चला गया था। रविवार सुबह जब उसकीमां की नींद खुली तो उन्हें बेटे का शरीर फांसी के फंदे पर लटका नजर आया। उसे फौरन ही पड़ोसियों की मदद से फंदे से उतारकर इलाज के लिये अस्पताल ले जाया गया। वहॉ डॉक्टरों ने शुरुआती चेकअप के बाद ही उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुचीं पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया। पुलिस ने बताया की फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट या अन्य ऐसरा सुनाग नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या का कारण साफ हो सके। हालांकि शुरुआती जॉच में यह बात सामने आई है की मृतक युवक अपने पिता की मौत के बाद से मानसिक तनाव में रहने लगा था। पुलिस आगे की जॉच कर रही है। जुनेद / 26 अप्रैल