राज्य
जयपुर (ईएमएस)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए आईपीएल मुकाबले को देखने के लिए जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया तथा खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। मैच के बाद आयोजित समापन समारोह में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने क्रिकेट खिलाड़ी ईशान किशन को मैन ऑफ द मैचÓ तथा जोफ्रा आर्चर को ग्रीन डॉट बॉलÓ अवार्ड से सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के रवि बिश्नोई और युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की भी हौसला अफजाई की। अशोक शर्मा/ 5:10 बजे/ 26 अप्रेल 2026