राज्य
26-Apr-2026


भोपाल (ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के महान गणितज्ञ श्रीनिवास अयंगर रामानुजन की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गणित में 3 हज़ार 500 से अधिक नए सूत्र और सिद्धांत देने वाले स्व. रामानुजन का योगदान सदैव प्रतिभावान विद्यार्थियों को गणितीय शोध के लिए प्रेरित करता रहेगा। हरि प्रसाद पाल / 26 अप्रैल, 2026