क्षेत्रीय
26-Apr-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। खमारिया थानान्तर्गत कल दरम्यानी रात खमरिया अस्पताल के समीप एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने मोटर साइकिल सवार फैक्ट्री कर्मी को टक्कर मारी दी। घटना में गंभीर रूप से घायल फैक्ट्री कर्मी को ईलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। खमारिया पुलिस ने बताया कि पिपरिया खमारिया निवासी असीम दुबे आयुध निर्माण में काम करते थे कल दरम्यानी रात लगभग एक बजे जब वे मोटर साइकिल से कहीं जा रहे थे तभी उन्हें खमरिया अस्पताल के समीप तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल फैक्ट्री कर्मी असीम दुबे को ईलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां रात लगभग सवा तीन बजे उनकी मौत हो गई। सुनील साहू / शहबाज / 26 अप्रैल 2026