क्षेत्रीय
26-Apr-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। खमारिया थानान्तर्गत तिघरा खमारिया में कल एक युवक ने घर के कमरे में पंखे के हुक से रस्सी का फंदा बांधकर फांसी लगा ली। सूचना पर पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए शव को भिजवातें हुए मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। खमरिया पुलिस ने बताया कि तिघरा खमारिया निवासी श्रीमती संगीता पटेल का भांजा अनिल पटेल कल सुबह से अपने कमरे में था शाम लगभग ४ बजे जब संगीता किचिन में जाने लगी तो उसने देखा कि किचिन का दरवाजा बंद था। खिडक़ी से झांकर देखा तो किचिन के बाजू स्थित कमरे में उसका भांजा अनिल पंखे के हुक से रस्सी के फंदे पर मृत हालत में लटका हुआ था। फांसी लगाने से अनिल की मौत हो गई थी। सुनील साहू / शहबाज / 26 अप्रैल 2026