क्षेत्रीय
26-Apr-2026
...


- नगदी समेत लाखों के जेवर चोरी जबलपुर (ईएमएस)। अधारताल व बरेला थानान्तर्गत कल दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने दो सूने घरों के ताले तोडक़र नगदी समेत लाखों के जेवर चोरी कर लिए है। अधारताल थानान्तर्गत जहां अज्ञात चोरों ने कृष्णा बिहार कालोनी मैत्री नगर महाराजपुर में एक रेल्वे कर्मचारी के एक सूने घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया वहीं बरेला थानान्तर्गत अज्ञात चोरों ने एक किराना व्यापारी के घर में चोरी को अंजाम दिया। दोनों प्रकरणों में अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। रेल्वे कर्मचारी के घर से लाखों के जेवर चोरी... अधारताल थानान्तर्गत कृष्णा बिहार कालोनी महाराजपुर निवासी धनराज पटेल रेल्वे में नौकरी करते हैं गत २२ अप्रैल की रात वह घर में ताला लगाकर सपरिवार उज्जैन गये थे २४ अप्रैल की सुबह जब घर वापिस लौटे तो देखा कि घर की बाउंड्री बाल की गेट एवं घर के दरवाजे के ताले टूटे थे अंदर रखी अलमारियां खुली पड़ी थी। जिसमें रखे दस हजार नगदी, गुल्लक में रखे ५ हजार रूपए एवं जेवर गायब थे। कोई अज्ञात चोर १५ हजार नगदी व चांदी के जेवर व बर्तन चोरी कर ले गया था। किराना व्यापारी के घर से नगदी समेत जेवर चोरी बरेला थानान्तर्गत डुंडी बरेला निवासी शेष नारायण दुबे किराना दुकान चलाते हैं गत १९ अप्रैल को वे परिवार समेत अपने भतीजे की शादी में शामिल होने शहर गये हुये थे। २३ अप्रैल की शाम लगभग ६ बजे घर वापिस लौटे तो देखा कि दरवाजे का कुंदा टूटा था। घर के अंदर जाकर देखा तो घर में रखी लकड़ी की अलमारी खुली थी और पूरा सामान फैला हुआ था। अलमारी में रखी सोने की एक चेन, एक मंगल सूत्र, दो बाली, चांदी की एक जोड़ी पायल तथा दूसरे कमरे में रखी बिस्तर पेटी में रखे डेढ़ लाख रूपए नगदी गायब थे। घर के सामने स्थित सतीश साहू की किराना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखने पर पता चला कि चोरों ने गत २३ अप्रैल की रात २.४० बजे घटना को अंजाम दिया है। सुनील साहू / शहबाज / 26 अप्रैल 2026