जबलपुर, (ईएमएस)। लाला लाजपत राय वार्ड में पेयजल संकट, सफाई व्यवस्था की बदहाली एवं जर्जर पड़े सामुदायिक भवन सहित अन्य जनसमस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर नगर निगम जोन कार्यालय रांझी का घेराव किया गया। यह प्रदर्शन मंडलम/वार्ड अध्यक्ष राजू कनौजिया के नेतृत्व में एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रांझी-खमरिया के संयोजन में आयोजित हुआ। महासचिव रवींद्र कुशवाहा ने कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा, जिस पर समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। ज्ञापन के दौरान नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ नटी शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष आशुतोष वत्स, जिला महासचिव रविंद्र कुशवाहा, पूर्व पार्षद राजेश यादव, राजू कनौजिया, नेम सिंह, संजू ठाकुर, निर्मल जैन, जग्गू विश्वकर्मा, जगतमणि चतुर्वेदी क्षेत्र के अन्य जन उपस्थित रहे। सुनील साहू / शहबाज / 26 अप्रैल 2026