खेल
26-Apr-2026


प्रिटोरियस को मिल सकता है पारी की शुरुआत का अवसर जयपुर (ईएमएस)। राजस्थान रॉयल के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में फील्डिंग करते समय चोटिल हो गये हैं। ऐसे में उनका पंजाब किंग्स के खिलाफ 28 अप्रैल को होने वाले मुकाबले में खेलना संदिग्ध लग रहा है। वैभव ने अबतक इस सत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो शतक लगाये हैं। ऐसे में अगर वह पंजाब के खिलाफ नहीं खेल पाते हैं तो ये टीम के लिए करारा झटका होगा। ऐसे में टीम उनकी जगह पर के युवा ल्हुआन-ड्रे प्रिटोरियस को पारी की शुरुआत का अवसर दे सकती है। ऐसे में शिमरोन हेटमायर को बहार होना होगा। इसके अलावा टीम अमन राव पेराला को भी शामिल कर सकती है। अमन ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन किया था। वैभव नहीं खेल पाते तो टीम संयोजन में बदलाव होगा। ऐसे में मध्य क्रम को मजबूत करने के लिए टीम दासुन शनाका को भी शामिल कर सकती है, जिससे बल्लेबाज़ी में संतुलन लाया जा सके। वैभव हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। वह पारी के तीसरे ओवर की अंतिम गेंद के बाद हैमस्ट्रिंग पकड़ते हुए मैदान से बाहर चले गए और इसके बाद वापसी नहीं कर सके, जिससे उनकी फिटनेस को लेकर चिंताऐं बढ़ गई। इस बल्लेबाज ने इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए केवल 37 गेंदों में 103 रन बनायेए। उनकी इस आक्रामक पारी से बावजूद राजस्थान रॉयल्स को हार झेलनी पड़ी। टीम के कोच विक्रम राठौर का कहना है कि वैभव की हैमस्ट्रिंग में हल्की परेशानी महसूस हुई थी, इलाज के बाद वह ठीक हैं लेकिन अभी उनके खेलने को लेकर पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता हैं। गिरजा/ईएमएस 26 अप्रैल 2026