क्षेत्रीय
26-Apr-2026
...


- आधा दर्जन से अधिक बाराती-शाराती घायल रामगढ़(ईएमएस)।कुजू क्षेत्र के कुजू बस्ती स्थित नाग कन्या पुराना एनएच 33 सड़क पर बीती रात बारातियो पर बेकाबू माल वाहक पिकअप वैन ने चढ़ा दिया।इस घटना में एक महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।वही गंभीर रूप से घायलो को रांची रेफर किया गया।पुलिस के अनुसार कुजू निवासी रामकुमार केशरी की बेटी की शादी को लेकर बारात गया डोभी से महतो मैरिज हॉल कुजू आया था।सभी बाराती नास्ता करने के बाद नाचते हुए जैसे ही नागकन्या मंदिर के पास पहुंचे, वैसे ही बेकाबू पिकअप वैन संख्या जेएच01इआर-0231 ने बारातियों को रौंद दिया। जिसमें दूल्हे की भाभी रीना देवी (48 वर्ष) पति अरविंद केशरी की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी।जबकि बाराती ओर शाराती के ओर से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।जिसमें उदय केसरी, शुभम कुमार, रवि कुमार, अरविंद केशरी के अलावे अन्य लोग शामिल है।वहीं अन्य घायलों नाम पता नही चल पाया।घटना के बाद आक्रोश में आकर बारातियों ने पिकअप वैन के चालक विनोद रजवार व उप चालक रौशन कुमार मरार निवासी की जमकर धुनाई कर दिया।साथ ही वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।घटना में चालक-उपचालक की स्थिति नाजुक बनी हुई है।पुलिस सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।वही मृतका के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कुजू ओपी ले आये। कर्मवीर सिंह/26अप्रैल/26