खरगोन (ईएमएस) । खरगोन में कुछ दिनों पूर्व जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सामने दाता हनुमान मंदिर क्षेत्र से दिनदहाड़े चोरी हुआ रुपयों से भरा झोला मामले पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने अनाज व्यापारी की कार से चोरी हुए 23 लाख 30 हजार रुपए बरामद कर लिए है, हालांकि रुपए चुराने वाले बदमाश पुलिस गिरफ्त से फरार है। घटना के खुलासे पर व्यापारी एसोसिएशन ने पुलिस का आभार जताते हुए 51 हजार रुपये पुलिस फंड में इनाम स्वरूप देने की बात कही। रविवार को मामले का खुलासा करते हुए एसपी रविंद्र वर्मा ने बताया 21 अपै्ल को ताहिर खान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अनाज व्यापारी दिनेश जायसवाल की साक्षी सेल्स नामक फर्म पर मुनीम का काम करता है। 21 अपै्ल को वह बैंक खाते से 27 लाख रुपये नगदी आहरण कर लौट रहा था। दाता हनुमान मंदिर वाली गली में जब चाय दुकान पर रुका। अनाज व्यापारी से फोन पर बात कर रहा था। करीब 5 मिनिट में चाय पीकर जब गाड़ी तरफ देखा तो गाड़ी में रखा 23 लाख 30 हजार रुपये से भरा झोला गायब था और दरवाजा खुला था। दिनदहाड़े हुई उक्त चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए टीम का गठन कर चोरों की तलाश शुरु की गई। सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर दो संदिग्ध बाईक पर चोरी किया हुआ झोला ले जाते नजर आए। जिन्हें चिह्नित कर संदिग्धों के भागने वाले रूट कसरावद रोड़, खलघाट, मानपुर, राऊ, इंदौर बाइपास तेजाजी नगर रोड, माँगलिया टोल, देवास टोल, मकसी टोल, शाजापुर, सारंगपुर, उदनखेड़ी व राजगढ़ पचोर आदि स्थानों के लगभग 250 से 300 सीसीटीव्ही कैमरों के फूटेज को फॉलो किया। अंततः इस चोरी के तार राजगढ़ जिले की कडिय़ा सांसी गांव से जुड़ते नजर आए। गांव पहुंचने पर दोनों आरोपियों की सतत निगरानी रखने पर आरोपियों के ग्राम गुलखेडी व पचौर के बीच जंगल में चुराये हुए रुपयो को आपस में बंटवारा करने की सूचना मिली। आरोपियों को घेर कर पकडऩे का प्रयास किया, किन्तु आरोपी भौगोलिक स्थिति से परिचित होते हुए पुलिस को देखकर जंगल व दुर्गम कठिन रास्तो का फायदा उठाकर भाग निकले। भागने के दौरान चोरी किए 23 लाख 30 हजार रुपये, बैक आँफ बडौदा की चार चैक बुक व छे फोटो लिखा झोला छोड़ गए, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। नाज़िम शेख २६ अप्रैल, २०२६