क्षेत्रीय
26-Apr-2026
...


नर्मदापुरम(ईएमएस)। स्थानीय नगरपालिका परिषद नर्मदापुरम द्वारा सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुरूप नगर में विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को वार्ड क्रमांक 18 स्थित शिव कॉलोनी में 32 लाख से अधिक की राशि से बनने वाली सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन अतिथिगणों द्वारा किया गया। साथ ही राज्यसभा सांसद माया नारोलिया द्वारा अपनी निधि से नगरपालिका को दो पानी के टैंकर प्रदान किए गए। जिन्हें हरी झंडी दिखाकर अतिथिगणों द्वारा रवाना किया गया। कार्यक्रम में नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा स्वागत भाषण दिया गया एवं कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। कार्यक्रम में मुख्यातिथि सांसद दर्शनसिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले,वार्ड पार्षद एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा, सागर शिवहरे, गोकुल पटेल, रुपेश राजपूत, राजेश तिवारी, उमेश पटेल, शैलेन्द्र, राजेन्द्र गौर, राहुल सोलंकी, लक्ष्मण बैस, रोहित गौर, आनंद दुबे, अतुल भंडारी, पंकज पांडे, दुर्गेश मिश्रा सहित गणमान्य कार्यकर्ता,वार्डवासी उपस्थित रहे। नपा में उपयंत्री और कार्यप्रभारी दीक्षा तिवारी ने बताया कि वार्ड 18 में 32 लाख से अधिक की राशि के भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर पालिका निकाय निधि द्वारा लगभग 20 लाख 50 हजार, राज्यसभा सांसद निधि 5 लाख एवं सांसद निधि से 1 लाख 50 रुपए एवं अन्य निधि से विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। राजीव अग्रवाल ,२६ अप्रैल २०२६