राज्य
26-Apr-2026


इन्दौर (ईएमएस) झांसी निवासी अपने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ एक महिला ने 10 लाख रुपए की मांग करते मारपीट कर घर से निकालने का गंभीर आरोप लगाते महिला थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार फरियादी डेजा जैरिया ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि झांसी निवासी ऋषि कुमार रायकवार से उसकी शादी कुछ समय पहले हुई थी। शादी के बाद से ही पति और उसके परिजन लगातार दहेज में 10 लाख रुपए लाने के लिए उस पर दबाव बना रहे थे। जब उसने इतनी बड़ी रकम लाने में असमर्थ जताते मना किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। परेशान होकर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पति ऋषि कुमार रैकवार और उसके परिजनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 26 अप्रैल 2026