मुंबई से आई फ्लाइट में मिली तकनीकी खराबी; यात्रियों के हंगामे की भी सूचना भोपाल (ईएमएस)। तकनीकी खराबी के चलते भोपाल एयरपोर्ट पर रविवार को एक अहम उड़ान रद्द कर दी गई। मुंबई-भोपाल-मुंबई रूट पर संचालित एयर इंडिया की इस फ्लाइट के कैंसिल होने से करीब 175 यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, संबंधित फ्लाइट मुंबई से भोपाल पहुंची थी, लेकिन यहां तकनीकी समस्या सामने आने के बाद इसे आगे के लिए रद्द कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइट को टेक्निकल ग्राउंडÓ किया गया, जिसके कारण यात्रियों को आगे की यात्रा नहीं मिल सकी। देरी से पहुंची थी फ्लाइट सूत्रों के अनुसार फ्लाइट भोपाल एयरपोर्ट पर निर्धारित समय से देरी से पहुंची और करीब 3:30 बजे लैंड हुई। देरी के बाद तकनीकी जांच में खामी सामने आई, जिसके चलते उड़ान को कैंसिल करने का फैसला लिया गया। 175 यात्रियों पर पड़ा असर अचानक फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस फ्लाइट से लगभग 175 यात्रियों को भोपाल से मुंबई के लिए रवाना होना था। एयरलाइन करेगी आधिकारिक जानकारी जारी एयरलाइन अधिकारियों का कहना है कि मामले को लेकर जल्द ही आधिकारिक जानकारी और अपडेट जारी किया जाएगा। फिलहाल तकनीकी कारणों को ही फ्लाइट रद्द होने की वजह बताया जा रहा है। आशीष पाराशर