क्षेत्रीय
27-Apr-2026
...


- रात्रि पहर में संदिग्ध रूप से घूमने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर - 15 दिन में 170 प्रकरण दर्ज कोरबा (ईएमएस) जिला कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान अंतर्गत रात्रि गश्त को सुदृढ़ करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में रात्रि के दौरान बिना उचित कारण के घूमने वाले एवं पुलिस पूछताछ के दौरान संतोषजनक जानकारी प्रस्तुत नहीं करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 128 के तहत पिछले 15 दिन में कुल 170 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। # कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य - रात्रि में होने वाले चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण - संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाना - आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना कोरबा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि रात्रि में अनावश्यक रूप से बाहर न घूमें, आवश्यक होने पर अपने पहचान संबंधी दस्तावेज साथ रखें, पुलिस जांच के दौरान सहयोग करें, सख्त कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। - 27 अप्रैल