कोरबा (ईएमएस)। कोरबा अंचल ट्रांसपोर्ट नगर चौक से सीएसईबी चौक को जाने वाले रास्ते पर संचालित संस्थान तुलसी एजेंसी के सामने घटित घटना में एक वाहन रेलिंग तोडकर रेलवे ट्रैक पर जा गिरा। बताया जा रहा हैं की विपरीत दिशा से आई वाहन चालक की लापरवाही के कारण यह घटना घटित हुई। इस घटना में वाहन में सवार लोग बच गए। इस घटना को लेकर लोगो ने व्यवस्था पर नाराजगी जताई। उल्लेखनीय हैं की छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के स्थानीय पावर प्लांट को कोयला आपूर्ति करने के लिए रेल लाइन बिछाई गई है जो मुख्य सडक के किनारे हैं। सुरक्षा संबंधी कारणों से पिछले वर्षों में नगर पालिका निगम के द्वारा शारदा विहार रेलवे क्रॉसिंग से सीएसईबी चौराहा तक सडक और ट्रैक के बीच में लोहे की रेलिंग लगाई गई ताकि हादसे रोके जा सके। जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्ट नगर के आंतरिक इलाके से आ रही एक वाहन चालक ने दूसरे रास्ते की तरफ जाने के बावजूद स्पीड पर कंट्रोल नहीं किया और इसका नतीजा यह हुआ कि ट्रांसपोर्ट नगर की तरफ जा रही वाहन चालक ने खुद को बचाने कोशिश की, इस फेर में या गाड़ी बाएं तरफ की रेलिंग तोडकर सीएसईबी के रेलवे ट्रैक पर गिरते-गिरते बची। लोगों की भीड़ ने अपने अथक प्रयासों से सीएसईबी के रेलवे ट्रैक पर गिरे वाहन को निकाला। - 27 अप्रैल