क्षेत्रीय
इन्दौर (ईएमएस) डेली कॉलेज टीम ने शानदार प्रदर्शन करते सीएसएनसी को 9 विकेट से हराकर कर्नल सी के नायडू ट्राफी इंटर स्कूल अंडर-15 क्रिकेट स्पर्धा जीत ली। आईडीसीए द्वारा आयोजित इस स्पर्धा के फाइनल में सीएसएनसी स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते 25 ओवरो में सभी विकेट खोकर 105 रन बनाये। जिसमें अर्जन तिवारी 48 रन पर नाबाद रहते। वहां डेली कॉलेज के वीर सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिये। जवाब में डेली कॉलेज की टीम ने 14 ओवरो में 1 विकेट खोकर 106 रन बनाकर यह मैच 9 विकेट से जीत लिया। आरव पाटीदार ने नाबाद 46 रन बनाये। आनंद पुरोहित/ 27 अप्रैल 2026