इन्दौर (ईएमएस) ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन और मध्य प्रदेश फुटबॉल एसो. के सहयोग से इंदौर जिला फुटबॉल संघ द्वारा भारत सरकार के खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत आयोजित अंडर-16 बालिका अस्मिता फुटबॉल लीग का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में कई प्रतिभावान बालिका खिलाड़ियों ने अपना कौशल दिखाया।विधायक रमेश मेंदोला ने प्रतिशत में शामिल खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और फाइनल मैच के रोमांच का आनंद लिया। राजमोहल्ला स्थित परसरामपुरिया स्कूल मैदान पर हुए मुकाबला में स्पोर्टिंग यूनियन इंदौर की टीम ने बाजी मारी और विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के अंत में विधायक रमेश मेंदोला ने विजेता और उपविजेता टीम की खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि खेल से अनुशासन और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर नीरज शर्मा, अमित शुक्ला, अनुराग मुनीम, अंकित चिराउड़े, विक्रम शक्तावत और शरद सिलावट सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। आनंद पुरोहित/ 27 अप्रैल 2026