क्षेत्रीय
27-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) गोल्डन इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक गोपाल अग्रवाल, न्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल के निदेशक गोपाल मारवाल और मध्य प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अर्जुन धूपर की मौजूदगी में मध्य प्रदेश टेनिस एसोसिएशन द्वारा इंदौर टेनिस क्लब में आयोजित क्वींस कॉलेज ऑल इंडिया टैलेंट सीरीज जूनियर टेनिस टूर्नामेंट का समापन हुआ। टूर्नामेंट के फाइनल मैच में, मध्य प्रदेश के ओजस मिश्रा ने बालक वर्ग में मध्यप्रदेश के ही अद्विथ भार्गव को कड़े मुकाबले में हराकर सिंगल्स खिताब जीता। वहीं बालिका वर्ग में मध्य प्रदेश की लावण्या शर्मा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गुजरात की ए. आई. राणा खत्री को हराकर सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया। आनंद पुरोहित/ 27 अप्रैल 2026