- कॉलोनीवासी हुए लामबंद, शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी भोपाल (ईएमएस)। भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पवन पाखरानी के खिलाफ कई स्थानीय रहवासियों द्वारा शिकायत दर्ज कराई। जानकारी के मुताबिक पवन पाखरिया के द्वारा कॉलोनी की महिलाओं के साथ अभद्रता और गाली गलौज की जा रही थी। साथ ही पार्किंग में खड़े वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंचाया जाता था। आरोपी के आतंक से स्थानीय रहवासी परेशान हो चुके थे जिसकी शिकायत पूर्व में भी थाना अशोका गार्डन में की गई थी। आरोपी को पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने की सख्त हिदायत दी थी पर रविवार सुबह आरोपी ने फिर से रहवासी अखिलेश चावला पिता राजकुमार चावला के वाहन में तोडफ़ोड़ की और अखिलेश चावला के साथ मारपीट की जिसके बाद कालोनी के अध्यक्ष तेजस्वी शर्मा और रहवासी सुबह थाना अशोका गार्डन पहुंचे और आरोपी पवन पाखरिया के क्रियाकलापों की जानकारी दी, जिसके बाद अशोका गार्डन थाना प्रभारी अनुराग लाल ने तुरंत आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए, और आरोपी के खिलाफ मारपीट और अन्य धाराओं के साथ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी कराई। आरोपी पवन पाखरिया की गिरफ्तारी के बाद रहवासियों ने चैन की सांस ली। .../ 27 अप्रैल /2026