अंतर्राष्ट्रीय
27-Apr-2026


संघर्ष विराम से जुड़े ताजा घटनाक्रमों और कूटनीतिक प्रयासों की दी जानकारी तेहरान,(ईएमएस)। ईरानी विदेश मंत्री ने संघर्ष विराम और राजनयिक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए मिस्र और तुर्की के विदेश मंत्रियों से फ़ोन पर बातचीत की। अराघची और मिस्र के उनके समकक्ष बद्र अब्देल अत्ती ने कूटनीति, अमेरिका-इसराइल युद्ध में संघर्ष विराम और क्षेत्र में ताजा घटनाक्रमों पर बातचीत की। अब्बास अराघची ने तुर्की के विदेश मंत्री हकन फिदान से भी फोन पर बात की और उन्हें संघर्ष विराम से जुड़े ताजा घटनाक्रमों और कूटनीतिक प्रयासों के बारे में जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तुर्की के विदेश मंत्री हाकान फ़िदान ने अमेरिकी वार्ताकारों और उनके ईरानी और पाकिस्तानी समकक्षों के साथ वार्ता के दौरान हुई प्रगति पर चर्चा की। तुर्की के विदेश मंत्रालय के एक सूत्र के मुताबिक तुर्की के विदेश मंत्री हाकान फ़िदान ने अमेरिकी वार्ताकारों के साथ फोन पर बातचीत की, जिसमें उन्होंने ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच वार्ता में नवीनतम घटनाक्रम पर चर्चा की। दो अलग-अलग फोन कॉल में, फ़िदान ने अराघची और पाकिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद इसहाक डार के साथ ईरान और अमेरिका के बीच चल रही वार्ता पर भी चर्चा की। ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कतर के पीएम और विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-थानी और सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान के साथ फोन पर बातचीत की है। ईरान के विदेश मंत्रालय मंत्रालय ने कहा कि कतर और सऊदी अरब के अपने समकक्षों के साथ भी बातचीत की है। सिराज/ईएमएस 27अप्रैल26 ---------------------------------