पाकिस्तान ने हमेशा ही मुस्लिम ब्रदरहुड देशों के साथ दगा किया तेहरान (ईएमएस)। ईरान-अमेरिका के बीच मध्यस्ता करके सुर्खियां बटोरने की कोशिश में लगा हुआ पाकिस्तान फिर से पूरी दुनिया के सामने एक्सपोज हो गया है। इस बार पाकिस्तान को एक्सपोज ईरान की ओर से किया गया है। ईरान के सांसद ने कहा कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है जो भरोसे के लायक नहीं है। ये कहकर ईरानी सांसद ने ही पाकिस्तान की पोल खोल दी है। दरअसल ईरान के सांसद इब्राहिम रियाजी ने कहा कि पाकिस्तान शांति वार्ता के लिए भरोसेमंद मध्यस्थ नहीं है। उनका यह बयान तब आया है जब पाकिस्तान खुद को ईरान और अमेरिका के बीच एक पुल के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहा है और लगातार खुद को पीसमेकर जैसी उपाधि देने की कोशिश कर रहा है। ईरानी सांसद रिजाई ने दो टूक कहा कि पाकिस्तान एक अच्छा पड़ोसी हो सकता है। लेकिन जब बात निष्पक्ष मध्यस्थ बनने की आती है, तब पाकिस्तान उस कसौटी पर खड़ा नहीं उतरता है। ईरानी सांसद ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान अक्सर डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका के इशारों पर चलता है और उनके फायदे को ध्यान में रखकर फैसले करता है। यानी सीधे तौर पर ईरान का मानना है कि पाकिस्तान बातचीत में बैलेंस नहीं रखता है और वह एक ओर यानी अमेरिका की ओर झुका रहता है। इतना ही नहीं सांसद रिजाई ने दावा किया कि पाकिस्तान कई सारी अहम सच्चाइयों को दुनिया के सामने लाने से बचता है। उनके मुताबिक इसतरह के मौके आए जब अमेरिका ने पाकिस्तान के प्रस्तावों को पहले स्वीकार किया लेकिन बाद में पीछे हट गया। ये सारी बातें सांसद रियाजी ने पोस्ट करते हुए लिखी। पाकिस्तान हमेशा से ही डबल गेम के लिए बदनाम रहा है। कुछ दिन पहले अमेरिकी मीडिया में भी इसतरह की रिपोर्ट सामने आई थी। जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तान अमेरिका के लिए खतरा है। खासतौर पर पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर और अब ईरान भी सामने से खुलकर कह रहा है कि पाकिस्तान भरोसे के लायक नहीं है। पाकिस्तान ने पहले भी कई बार कई मौकों पर अपने फायदे और लालच के लिए कई देशों को धोखा देता रहा है। जिसमें सबसे पहला शिकार बनते हैं उसके मुस्लिम ब्रदरहुड के देश जहां वहां पहले मुस्लिम उम्मा की बात करता है। लेकिन जैसे ही उसके फायदे या लालच की बात सामने आती है। वहां मुस्लिम ब्रदरहुड को भी बेच देता है। आशीष दुबे / 27 अप्रैल 2026