मुंबई (ईएमएस)। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया सोमवार को चार पैसे की बढ़त के साथ ही 94.12 पर बंद हुआ। रुपया आज सुबह शुरुआती कारोबार में 11 पैसे टूटकर 94.27 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर की निरंतर मांग और सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर व्यापक रुझान से रुपया दबाव में है। वहीं अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 94.25 पर खुला। फिर टूटकर शुरुआती कारोबार में 94.27 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 11 पैसे की गिरावट दिखाता है। वहीं रुपया शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 94.16 पर बंद हुआ था। इसी बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दिखाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 फीसदी नीचे आकर बंद हुआ। ईएमएस 27अप्रैल 2026