० जिले को मलेरिया मुक्त बनाने के लिए की दिलाई शपथ दंतेवाड़ा (ईएमएस)। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय रामटेके मार्गदर्शन में विगत दिवस जिले समस्त विकासखंड में विश्व मलेरिया दिवस का आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्व मलेरिया दिवस का थीम मलेरिया को समाप्त करने के लिए प्रेरित, हम कर सकते हैं, अब हमें ही करना होगा के आधार पर रहा। इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम कुम्हाररास में आयोजित किया गया। जिसमें जिला मलेरिया अधिकारी डॉ देश दीपक के द्वारा ग्रामीणों को मलेरिया के संबंध में उपचार एवं आवश्यक बचाव हेतु विभिन्न जानकारी दी गई। साथ ही साथ जिले को मलेरिया मुक्त बनाने के लिए एक संकल्प के साथ काम करने की शपथ दिलाई गई। जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर देश दीपक ने बताया कि जिले मलेरिया की उन्मूलन के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है जिसमें 5 एपीआई अधिक वाले ग्रामों में लगातार लोगों की मलेरिया जांच एवं उपचार तथा लार्वा की समाप्ति के लिए कार्य किया जा रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय रामटेके, डॉ भुवन विजय कुर्रे मलेरिया सलाहकार संजय मरावी एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी एवं मितानिन उपस्थित थे सत्यप्रकाश/चंद्राकर/27 अप्रैल 2026