नरसिंहपुर(ईएमएस)। कार्यपालन यंत्री रा.अ.बा.लो. सागर नहर संभाग क्रमांक एक करेली एसके मालवीय ने बताया कि भीषण गर्मी के मौसम में गन्ने और मूंग की फसल के लिए बरगी नहर के माध्यम से किसानों को पर्याप्त पानी उपलबध कराया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में करेली संभाग कार्यक्षेत्र की समस्त नहरों के अंतिम छोर तक पहुंचाने के प्रयास किये जा रहे हैं। इसके अलावा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विभिन्न तालाबों में भी पानी दिया जा रहा है, जिससे भू-स्तर में भी सुधार होगा। उन्होंने बताया कि करेली संभाग के अंतर्गत आने वाली रेनुका वितरण नहर के ग्राम बम्होरी, आमगांव, मोहद, करेली, राकई एवं डुंगरिया वितरण नहर के ग्राम भिंडवार, चीकसा कांकर कुइया, केकरा, बंदेसुर, बटेसरा, मडे़सुर, सिंगौठा, डुंगरिया, रीछा हेमरा, सडूमर शाखा नहर के ग्राम खंचारी, दुधवारा, बुधवारा, ढांडिया, लाखा सडूमर एवं अमोदा वितरण नहर के ग्राम पनारी, टेकापार, नारगी, करपगांव, पुरगुवां, बम्होरी, घाटपिपरिया, बरेली, बरहेटा एवं कौडिया आदि ग्रामों तक पानी पहुंचाया जा रहा है। नहर का संचालन ग्रीष्म सिंचाई हेतु जून माह तक किया जावेगा। किसानों से आग्रह किया गया है कि वे नहर से पानी लेने के लिए जल उपभोक्ता संथा अध्यक्षों के माध्यम से अनुबंध कराएं। माइनर नहरों में सिंचाई के लिए पूर्व में जो पाईप इत्यादि लगाये गये हैं या नहर में कट किये गए है, उन्हें आवश्यकता न होने पर बंद कर ले। अन्यथा फसलों में जल भराव की स्थिति में आप स्वयं जबावदार होंगे। , 27 अप्रैल 2026