अंतर्राष्ट्रीय
27-Apr-2026


खैबर पख्तूनख्वा(ईएमएस)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने अफरीदी को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया और वारदात को अंजाम देने के बाद आराम से फरार होने में सफल रहे। यूसुफ अफरीदी, जिसे हाफिज सईद का बेहद खास और विश्वसनीय सहयोगी माना जाता था, लंबे समय से लश्कर-ए-तैयबा की गतिविधियों से जुड़ा हुआ था। इस घटना ने क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। विनोद उपाध्याय / 27 अप्रैल, 2026