हाथरस (ईएमएस)। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने जानकारी दी है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए खादी एवं ग्रामोद्योग पुरस्कार योजना के तहत पात्र इकाइयों और उद्यमियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।योजना के तहत ऐसे उद्यमी पात्र होंगे, जिनकी इकाई कम से कम तीन वर्ष पुरानी हो या जिन्होंने खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के प्रशिक्षण केंद्र से प्रशिक्षण लेकर स्वयं के संसाधनों से कार्य शुरू किया हो।आवेदन पत्र जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, श्यामकुंज से प्राप्त कर निर्धारित तिथि तक वहीं जमा कराना होगा। चयन प्रक्रिया जनपद स्तर पर गठित समिति द्वारा की जाएगी।उद्यमियों का चयन न्यूनतम पूंजी निवेश पर अधिकतम रोजगार सृजन करने वाली इकाइयों के आधार पर किया जाएगा। पूर्व में पुरस्कृत इकाइयों को इस योजना में शामिल नहीं किया जाएगा। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 27 अप्रैल 2026