क्षेत्रीय
27-Apr-2026
...


17 मई को दमोह में आयोजित होगा युवक युवती परिचय सम्मेलन दमोह (ईएमएस)। निषादराज माझी समाज सेवा समिति भोपाल मप्र की दमोह ईकाई के द्वारा 17 मई को दमोह के आशीर्वाद गार्डन में केवट जयंती समारोह एवं निःशुल्क युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया है। उक्त बैठक दिनांक 28 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार को रात्रि 08 बजे स्थानीय मछली मार्केट चरयाई बाजार में आयोजित की गई है। जिसमें माझी समाज के समस्त पदाधिकारियों, समस्त वार्ड प्रमुखों से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की गई है। ईएमएस / 27/04/2026