क्षेत्रीय
27-Apr-2026


*महापौर द्वारा वार्ड के नागरिकों से अपील स्वच्छता का रखें ध्यान और सफाई मित्रों का करें सम्मान* उज्जैन (ईएमएस)। स्वच्छता में शक्ति, उज्जैन की भक्ति विशेष सफाई अभियान एवं नागरिकों से संवाद कार्यक्रम का प्रारंभ सोमवार दिनांक 27 अप्रैल को महापौर मुकेश टटवाल द्वारा वार्ड पार्षदगण, जनप्रतिनिधियों एवं निगम अधिकारियों की उपस्थिति में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमे स्वास्थ्य विभाग, प्रकाश व्यवस्था, पीएचई विभाग, उद्यान विभाग, आईईसी टीम उपस्थित रही एवं सफाई अभियान के तहत, सफाई कार्य के साथ साथ, उद्यान सफाई, पानी के लीकेज का संधारण एवं गंदे पानी की शिकायत निवारण आदि कार्यवाही की गई* *अभियान के अंतर्गत सोमवार को 6 वार्डों में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया जिसमें वार्ड क्रमांक 01 कोलूखेड़ी स्लम बस्ती में श्रमदान, वार्ड क्रमांक 19 मेट्रो टॉकीज की गली में नागरिकों से संवाद, वार्ड क्रमांक 23 छत्री चौक से लखेड़वाड़ी तक श्रमदान एवं नागरिकों से संवाद, वार्ड क्रमांक 37 विष्णुपुरा में स्वच्छता गतिविधियां, वार्ड क्रमांक 43 जाली मेमोरियल स्कूल, वार्ड क्रमांक 47 स्थित दो तालाब पर श्रमदान एवं स्वच्छता संवाद किया जाएगा जिसके क्रम में महापौर मुकेश टटवाल द्वारा वार्ड क्रमांक 01 कोलू खेड़ी, वार्ड क्रमांक 47 दो तालाब पर उपस्थित रहकर अभियान में सहभागिता की गई साथ ही महापौर्ड द्वारा निर्देशित किया गया कि जिन वार्डों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है वहां पर सार्वजनिक शौचालय, मूत्रालय की सफाई सुनिश्चित हो, नालियों की सफाई करवाई जाए, पॉलिथीन का उपयोग न करें इसका जन जागरण करें, कचरा अलग-अलग डस्टबिन में रखें और कचरा गाड़ियों में ही डालें* *इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य सत्यनारायण चौहान, एमआईसी सदस्य कैलाश प्रजापत, जितेंद्र कुवाल, पार्षद मती आभा कुशवाहा, पार्षद प्रतिनिधि परमानंद मालवीय, गौपाल बलवानी, अपर आयुक्त पवन कुमार सिंह, उपायुक्त योगेंद्र सिंह पटेल, संजेश गुप्ता, सहायक आयुक्त पवन कुमार फुलफकीर, रविकांत मगरदे, घनश्याम मचार, कार्यपालन यंत्री वैभव भावसार, जोनल अधिकारी श्याम सुंदर शर्मा, उपयंत्री शिवम गुप्ता, प्रवीण वाडिया, मती निशा वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी हरीश व्यास, आनंद विजय सिंह राठौड़, स्वच्छता निरीक्षक एवं आईईसी टीम के सदस्य उपस्थित रहें। ईएमएस/ रामचंद्र गिरी/ 27 अप्रैल 2026