क्षेत्रीय
27-Apr-2026


*आयुक्त द्वारा शहर के प्रमुख होटल संचालकों की उपस्थित में बैठक आयोजित की गई* उज्जैन (ईएमएस)। शहर के जितने भी होटल एवं होमस्टे संचालक है वह अपने प्रतिष्ठानों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को प्राथमिकता से अभियान चलाते हुए गए लगवाएं क्योंकि जल संरक्षण एवं जल संचय की अत्यंत आवश्यकता है इससे भूमि का जलस्तर बढ़ेगा और वर्षा का जल संचय होने से भूमिगत जल स्रोतों में कमी नहीं होगी साथ ही स्वच्छता का भी विशेष रूप से ध्यान रखने की आवश्यकता है यह बात निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा द्वारा सोमवार को ग्रांड होटल पर आयोजित बैठक में शहर के होटल व्यवसायियों की उपस्थिति में कही गई* *निगम आयुक्त द्वारा बैठक में निर्देशित किया कि शहर के जितने भी होटल एवं होमस्टे संचालक है वह अपने प्रतिष्ठानों पर सफाई व्यवस्था का विशेष रूप से ध्यान रखें, नालियों की नियमित सफाई करवाएं, आने वाले यात्रियों एवं श्रद्धालुओं से भी शहर की स्वच्छता को लेकर संवाद करें ताकि उनके द्वारा भी स्वच्छता का ध्यान रखा जाए, आवश्यक रूप से डस्टबिन रखें एवं होटल से निकलने वाले कचरे का स्वयं निष्पादन करें* बैठक में अपर आयुक्त संतोष टैगोर, उपायुक्त योगेंद्र सिंह पटेल, होटल संचालक पंडित राजेश त्रिवेदी, मनोज अग्रवाल, मुकेश कुमार, राजेश शर्मा, भरत सोनी, राम शर्मा एवं अन्य होटल संचालक उपस्थित रहे* ईएमएस/ रामचंद्र गिरी/ 27 अप्रैल 2026