*समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक मे निगम आयुक्त द्वारा निगम कार्यो की समीक्षा की गई* *निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा द्वारा सोमवार को नगर निगम कार्यालय शिवाजी भवन मे टी.एल. बैठक मे समयावधि पत्रों की समीक्षा की गई* उज्जैन (ईएमएस)। निगम आयुक्त द्वारा टीएल बैठक मे समयावधि पत्रों की समीक्षा करते हुए शिल्पज्ञ विभाग, कॉलोनी सेल, स्वास्थ्य, पीएचई, अमृत, भवन अनुज्ञा, अन्यकर इत्यादि विभागों के प्रकरणों की समीक्षा की गई साथ ही निर्देशित किया कि शिकायतों को लंबित नहीं रखा जाए, जो शिकायतें एवं प्रकरण टीएल में प्राप्त हुए उनके संबंधित अधिकारियों के साथ वन टू वन चर्चा की गई और निर्देशित किया कि प्रत्येक सोमवार को समय अवधि पत्रों की समीक्षा की जाएगी साथ ही नोटशीट एवं विभागीय कार्यों का ई ऑफिस पर कार्य शत प्रतिशत रूप से किया जाए समीक्षा के दौरान ऐसी शिकायत प्राप्त हुई जिनका निराकरण संबंधित अधिकारियों द्वारा नहीं किया गया इसके संदर्भ में निगम आयुक्त द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए* बैठक में अपर आयुक्त संतोष टैगोर, पवन कुमार सिंह, संदीप शिवा, पुनीत शुक्ला, उपायुक्त योगेंद्र सिंह पटेल, मनोज मौर्य सहायक आयुक्त प्रफुल्ल गठरे, राघवेंद्र सिंह पालिया, कार्यपालन यंत्री वैभव भावसार, आरके जैन, दीपक शर्मा उपस्थित रहें* ईएमएस/ रामचंद्र गिरी/ 27 अप्रैल 2026