क्षेत्रीय
27-Apr-2026


--शरबत वितरण करते हुए हाथरस (ईएमएस)। भीषण गर्मी और 44 डिग्री तापमान के बीच राहत पहुंचाने के उद्देश्य से युवा जोश चेरिटेबल सोसाइटी द्वारा जामा मस्जिद चौराहा स्थित भारत कलर लैब पर शीतल पेयजल की प्याऊ लगाई गई। यहां राहगीरों, रिक्शा चालकों और मजदूरों को नींबू और रूहअफजा का ठंडा शरबत पिलाया गया।सुबह 10 बजे से शुरू हुई इस सेवा में बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत पीकर राहत महसूस की। संस्था के अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय ने कहा कि गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य है और संस्था का उद्देश्य ऐसे समय में लोगों की मदद करना है।स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने इस पहल की सराहना की। एक ऑटो चालक ने बताया कि तेज धूप में गला सूख जाता है, ऐसे में ठंडा शरबत मिलना बड़ी राहत देता है।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहगीरों की खाली बोतलों में पानी भरकर भी उन्हें राहत पहुंचाई। तपती दोपहर में यह सेवा कार्य लोगों के लिए ठंडी फुहार जैसा साबित हुआ।कार्यक्रम में योगेश वार्ष्णेय, रमन गुप्ता, विवेक महाजन, अनिल गुप्ता, स्वदेश वार्ष्णेय, इंद्र वार्ष्णेय, तेजस, प्रभाकर और शिवम शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 27 अप्रैल 2026