राष्ट्रीय
अहमदाबाद (ईएमएस)। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत साबरमती नदी पर 36 मीटर ऊंचा और 480 मीटर लंबा हाईटेक पुल तेजी से तैयार किया जा रहा है। इस पुल का निर्माण आधुनिक इंजीनियरिंग तकनीकों से किया जा रहा है, जिससे यह तेज रफ्तार ट्रेनों के लिए सुरक्षित और मजबूत बनेगा। परियोजना से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, पुल का ढांचा लगभग पूरा हो चुका है और शेष कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का लक्ष्य है। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना देश की पहली हाई-स्पीड रेल सेवा होगी, जो यात्रा समय को काफी कम करेगी और क्षेत्रीय विकास को नई गति देगी। एसजे/ 28 अप्रैल /2026