क्षेत्रीय
28-Apr-2026
...


रायपुर (ईएमएस)। राजधानी में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने उपभोक्ता सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। बंजारी रोड, गोल बाजार समेत कई इलाकों में कॉस्मेटिक दुकानों पर व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान एक्सपायरी प्रोडक्ट, बिलिंग और लेबलिंग नियमों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान कई दुकानों के दस्तावेज खंगाले गए, वहीं जय गुरुदेव स्टोर्स को नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए। विभाग ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले खाद्य विभाग ने नकली और खराब गुणवत्ता वाले पनीर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। शहर की दो डेयरी फैक्ट्रियों पर छापेमारी कर करीब 1060 किलो पनीर जब्त कर नष्ट किया गया। टीम ने पनीर के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे हैं। मौके से मिल्क पाउडर के बोरे और तेल के टिन भी बरामद किए गए हैं। - (ईएमएस) 28 अप्रैल 2026