क्षेत्रीय
28-Apr-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंगलवार सुबह 8 बजे डुमना हवाईअडडे से हेलीकॉप्टर द्वारा बालाघाट जिले के सुपखार के लिए रवाना हुए थे। सुपखार एवं टोपला में आयोजित कार्यक्रमों मे सहभागिता के पश्चात वे प्रातः 11:11 बजे पुनः जबलपुर डुमना विमानतल पहुंचे। जहां अल्प विश्राम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11:41 बजे हेलीकॉप्टर से भोपाल के लिए रवाना हो गए । विमानतल पर डीआईजी अतुल सिंह, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह व पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री का कल सोमवार की देर शाम जबलपुर आगमन हुआ था। यहां एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद मुख्यमंत्री रात ‎जबलपुर में ही रुके थे। इस दौरान देर रात उन्हेंने प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक भी ली थी। अजय पाठक / मोनिका / 28 अप्रैल 2026