राज्य
28-Apr-2026


इन्दौर (ईएमएस) नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा दो दिन पहले नगर निगम में प्रशासनिक फेरबदल के तहत बड़ी कार्रवाई करते उपायुक्त प्रदीप जैन से राजस्व और जलकर विभाग का प्रभार वापस ले उपायुक्त केएस सगर को राजस्व और जलकर विभाग की जिम्मेदारी दी थी। इसके बाद अब एक बार फिर निगमायुक्त ने कार्य सुविधा की दृष्टि से अपर आयुक्तों के विभागों में परिवर्तन किया है। महत्वपूर्ण राजस्व विभाग अपर आयुक्त आकाश सिंह को सौंपा है। आकाश सिंह वर्तमान दायित्वों के साथ राजस्व विभाग (सम्पत्ति कर एवं जल कर), सम्पत्तियों का सर्वे एवं डेटा तैयार करने का काम देखेंगे। अपर आयुक्त अभय राजनगाँवकर को परिवहन एवं पार्किंग शुल्क, श्रृंगार श्रीवास्तव को उद्यान विभाग (संपूर्ण) रीजनल पार्क का दायित्व सौंपा है। आनंद पुरोहित/ 28 अप्रैल 2026