राष्ट्रीय
28-Apr-2026
...


जयपुर,(ईएमएस)। राजस्थान की राजधानी जयपुर में बीती रात मौसम के अचानक बदले मिजाज ने हवाई यातायात को पूरी तरह पटरी से उतार दिया। शहर में आई भीषण आंधी और धूल के गुबार के कारण दृश्यता (विजिबिलिटी) इस कदर गिर गई कि जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमानों की सुरक्षित लैंडिंग कराना असंभव हो गया। इस प्राकृतिक व्यवधान के कारण तीन प्रमुख उड़ानों को दूसरे शहरों की ओर मोड़ना पड़ा, जबकि कई अन्य विमान ईंधन और सुरक्षा की चिंता के बीच घंटों आसमान में चक्कर काटते रहे। रात के समय आई तेज आंधी के कारण पायलटों को रनवे देखने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने लैंडिंग की अनुमति देने से इनकार कर दिया। इसके परिणामस्वरूप, इंदौर से जयपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट (6ई-7745) को वापस इंदौर भेज दिया गया। वहीं, मुंबई से जयपुर आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस और अहमदाबाद से जयपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट (6ई-7131) को दिल्ली एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया। इन उड़ानों के डायवर्ट होने से यात्रियों को भारी मानसिक और शारीरिक परेशानी झेलनी पड़ी, क्योंकि वे अपने गंतव्य के बजाय दूसरे शहरों में फंस गए। जो विमान डायवर्ट नहीं हुए, उनके यात्रियों की भी सांसें अटकी रहीं। मुंबई से आई एयर इंडिया की फ्लाइट (एआई-413) करीब एक घंटे तक और गुवाहाटी से आ रही इंडिगो की फ्लाइट (6ई-749) करीब पौने घंटे तक जयपुर के आसमान में चक्कर काटती रहीं। ईंधन की सीमित मात्रा और खराब मौसम के बीच पायलट लगातार एटीसी के संपर्क में रहे और मौसम साफ होने का इंतजार करते रहे। इस अनिश्चितता के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में 3 से 5 घंटे की अतिरिक्त देरी का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट परिसर में भी परिजनों का इंतजार लंबा होता गया, जिससे तनाव की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार, अचानक आए पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई थी, जिसने रनवे पर दृश्यता को न्यूनतम स्तर पर पहुंचा दिया। एयरपोर्ट प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर ही लैंडिंग के बजाय डायवर्जन का कठिन निर्णय लिया गया। इस घटना ने एक बार फिर प्री-मानसून सीजन में हवाई यात्रा की चुनौतियों को उजागर कर दिया है। फिलहाल जयपुर एयरपोर्ट पर परिचालन सामान्य हो गया है, लेकिन अधिकारियों ने यात्रियों को अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करके ही घर से निकलने की सलाह दी है। वीरेंद्र/ईएमएस/28अप्रैल2026

खबरें और भी हैं

राष्ट्रीय फोटो - टीएमसी और बीजेपी चुनाव चिंह फैलादी सट्टा बाजार में दीदी की वापसी, जबकि भविष्यवाणी मंच में बीजेपी को बढ़त कोलकाता,(ईएमएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गर्माया हुआ है। पहले चरण का मतदान पूरा हो चुका है और दूसरे चरण के मतदान की तैयारियां जोरों पर हैं। इसके बाद सबसे बड़ा सवाल यहीं है कि राज्य की सत्ता इस बार किसके हाथ में जाएगी। क्या सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस अपनी पकड़ बनाए रख पाएगी या बीजेपी इतिहास रचते हुए सत्ता परिवर्तन करेगी? हालांकि इस पूरे घटनाक्रम के बीच महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि भारतीय निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार सभी चरणों के मतदान समाप्त होने से पहले किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल या सर्वे जारी करना प्रतिबंधित है। चुनाव आयोग ने 9 से 29 अप्रैल शाम 6:30 बजे तक इस पर सख्त रोक लगाई है। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126ए के तहत यह प्रतिबंध कानूनी रूप से लागू है और उल्लंघन करने पर सजा का प्रावधान भी है। मुख्यधारा की मीडिया संस्थाए