राष्ट्रीय
28-Apr-2026


लखीमपुर,(ईएमएस)। लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हादसा लखनापुर चौराहे के पास हुआ, जहां एक ब्रेजा कार और दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर में कार चालक भानू प्रताप (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइकों पर सवार हितेश शुक्ला (42) और हरिकिशन (40) ग्राम सुनौरा थाना नीमगांव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल अनुज कुमार और आदर्श, निवासी ग्राम बसारा थाना नीमगांव को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा शिवेंद्र उर्फ गुंजन दीक्षित (30) निवासी ग्राम गाजीपुर थाना मितौली भी गंभीर रूप से घायल है। घायलों में भानू प्रताप और शिवेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर लखनऊ रेफर किया गया है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगा रही है। सिराज/ईएमएस 28अप्रैल26 ---------------------------------